UPSC ही नहीं, ये 10 परीक्षाएं पास करके भी पा सकते हैं IAS, IPS जैसा रुतबा

अक्‍सर हर साल लाखों युवा यूपीएससी की तैयारी करते हैं और IAS, IPS बनना चाहते हैं, लेकिन...
 
UPSC ही नहीं, ये 10 परीक्षाएं पास करके भी पा सकते हैं IAS, IPS जैसा रुतबा
आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Civil Services Exam) के अलावा भी हर राज्य की अपनी सिविल सर्विस परीक्षाएं होती हैं जिनमें सेलेक्‍शन होने के बाद ADM, SDM, DSP जैसे पद मिलते हैं आज आपको बताते हैं ऐसी ही 10 परीक्षाओं के बारे में, जिन्‍हें पास करके इन पदों पर पहुंचा जा सकता है और आईएएस/ आईपीएस जैसा रुतबा पाया जा सकता है

यूपीएससी सीएसई की तैयारी कर रहे युवा बैकअप प्लान जरूर रखते हैं. वह आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस परीक्षा के साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी देते हैं कई परीक्षार्थी राज्य लोक सेवा में सेलेक्ट होने के बाद भी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं. जानिए भारत की 10 अहम प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में...

1. UPSC  ( यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा ) :- 

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं इसकी डिटेल्स upsc.gov.in पर चेक कर लें.

2. UPPSC Exam (यूपीपीसीएस परीक्षा) :- 

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा आयोजित करवाता है. इसकी डिटेल्स uppsc.up.nic.in पर चेक कर सकते हैं

3. BPSC CSE ( बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा ) :-

बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए कंबाइंड सर्विस एग्जाम आयोजित की जाती है. बिहार लोक सेवा आयोग की भर्तियां bpsc.bih.nic.in पर चेक कर लें

4. MPPSC  ( सिविल सर्विस ) :- 

मध्य प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए SDM, DSP और BDO जैसे पदों पर भर्तियां की जाती हैं इसकी डिटेल्स mppsc.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं

5. RPSC RAS परीक्षा :- 

 राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा को RPSC RAS कहा जाता है इसकी डिटेल्स rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं

6.  MPSC स्टेट सर्विस परीक्षा :-

 महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) के जरिए हजारों उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलती है इसकी डिटेल्स mpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं

7. आंध्र प्रदेश प्रशासनिक सेवा :- 

आंध्र प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को वहां की सिविल सर्विस परीक्षा पास करनी होगी इसकी डिटेल्स psc.ap.gov.in पर चेक कर लें

8. अरुणाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा :-

अरुणाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की रिक्तियों और परीक्षा की जानकारी appsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं

9. असम प्रशासनिक सेवा :- 

 नॉर्थ ईस्ट में रह रहे युवा असम पब्लिक सर्विस कमीशन की सरकारी नौकरी के लिए apsc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं

10. गोवा प्रशासनिक सेवा :-

गोवा में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवा ऑफिशियल वेबसाइट gpsc.goa.gov.in पर वहां की जॉब्स की जानकारी ले सकते हैं

 

 

Tags